फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mobile shopkeeper stabbed young man carrying knife

मोबाइल दुकानदार ने युवक के पेट में घोंपा चाकू

Tue, 04 Oct 2016 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 04 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mobile shopkeeper stabbed young man carrying knife
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सरेनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को मोबाइल दुकानदार ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सरेनी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सरेनी थाना क्षेत्र के हथनासा निवासी चुलबुल सिंह मंगलवार दोपहर बाद सरेनी कस्बा स्थित राम प्रकाश सिंह की दुकान पर मोबाइल ठीक कराने गया था।
विज्ञापन


जहां चुलबुल और राम प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान दुकानदार ने चुलबुल के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, आरोपी दुकान बंद करके वहां से भाग निकला। लोगों ने घायल चुलबुल को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।


थानेदार एके सिंह का कहना है कि घायल के चाचा मृत्युंजय सिंह की तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किस बात को लेकर विवाद हुआ, इस बारे में पड़ताल की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed