{"_id":"6af1d707f3f07d182b0dced2","slug":"presidents-bodyguard-shot-in-the-head-following-a-dispute-over-setting-off-firecrackers-in-the-street-in-critical-condition-meerut-news-c-28-1-bag1001-161976-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ\nगली में पटाखे चलाने पर राष्ट्रपति के अंगरक्षक के सिर में गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ गली में पटाखे चलाने पर राष्ट्रपति के अंगरक्षक के सिर में गोली मारी, गंभीर
Mon, 09 Nov 2026 08:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
गोपालपुर खड़ाना गांव में घर के बाहर पटाखे चला रहे थे, मेरठ के निजी अस्पताल में ऑपरेशन से निकाली गई सिर में फंसी गोली,आईसीयू में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। गोपालपुर खड़ाना गांव में रविवार रात दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उनके भाई विनीत की पिटाई करके घायल कर दिया। घायल सौरभ का मेरठ के निजी अस्पताल में ऑपरेशन करके चिकित्सक ने सिर में फंसी गोली निकाली। वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं।
गोपालपुर खड़ाना निवासी जनकराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सौरभ वर्ष 2021 में राष्ट्रपति के अंगरक्षक के तौर पर भर्ती हुआ था, जो राष्ट्रपति भवन में तैनात है। दिवाली पर्व को लेकर सौरभ दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। रविवार रात अपने भाई विनीत, मिंटू के साथ घर के बाहर गली में पटाखे चला रहे थे, तभी वहां आए धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण ने गली में पटाखे चलाने पर गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
आरोप लगाया कि तभी धीरज ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जो दीवार में लगने के बाद सौरभ के सिर में जा लगी। गोली सौरभ के कान के पीछे सिर में धंस गई और वह नीचे गिर गए। इसका विरोध करने पर उनके भाई विनीत, मिंटू की पिटाई कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। घायल सौरभ का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन मेरठ के निजी अस्पताल में लेकर चले गए जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके सिर में फंसी गोली निकाली। वहां उनकी हालत चिंताजनक बनी है। घटना का पता चलने पर एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ अंशु जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमलावर धीरज और मोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस मामले में एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।