फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Married for dowry murders, bodies hung from noose

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव फंदे से लटकाया

Wed, 25 Jan 2017 12:05 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 25 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Married for dowry murders, bodies hung from noose
murder - फोटो : अमर उजाला
दहेज की खातिर एक विवाहिता की सोमवार रात हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और पति औरंगाबाद में नौकरी करता है। दहेज में नकदी, भैंस की मांग की जा रही थी। वारदात के बाद ससुराल पक्ष ने यह कहते हुए मायका पक्ष को गुमराह करने की कोशिश की कि महिला ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन


पिता गांव पहुंचा तो उसे हत्या की जानकारी हुई। पिता ने ससुर, देवर के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के कटोरवा फूला गांव की रहने वाली उर्मिला देवी (22) की शादी दो साल पहले इसी क्षेत्र के कोंची गांव के संजय कुमार के साथ हुई थी।
विज्ञापन


संजय औरंगाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी यहां गांव में अन्य परिवारीजनों के साथ रह रही थी। रात में उर्मिला की हत्या कर शव को कोठरी के अंदर धन्नी से लटका दिया गया। मंगलवार सुबह ससुराल पक्ष ने मृतका के पिता भगौती प्रसाद को जानकारी दी कि उसकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ससुराल पहुंचा तो उसे हत्या किए जाने की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ससुराल पक्ष दहेज की खातिर उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। नकदी और भैंस की मांग दहेज में कर रहा था।


ससुर, देवर ने इसी दहेज की खातिर उसकी बेटी की हत्या कर दी है। थानेदार प्रेमपाल सिंह का कहना है कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतका अपने पीछे एक साल के बेटे सत्यम को छोड़ गई है। उसकी हत्या के बाद मासूम सत्यम किसके सहारे रहेगा, घटनास्थल पर मौजूद लोगों का यही सवाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed