फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   LLB student life was hanging

एलएलबी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 22 Feb 2016 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में सोमवार को एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर की महिलाओं ने कमरे में उसका शव लटकता देखा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन कर शव कब्जे में लिया। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका। शक्ति नगर की रहने वाली एलएलबी की छात्रा प्रियंका कुरील (24) ने घर के एक कमरे में मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


घर पर छात्रा के अलावा उसकी भाभी मालती और सुनीता ही थी। बड़ा भाई राजेश कुमार सरेनी अपने ननिहाल मां सुधा कुरील को लेकर गया था।

काफी देर तक जब प्रियंका नहीं दिखी तो घर की महिलाएं उसे देखने कमरे में पहुंची। कमरे में छात्रा का शव छत में लगे पंखे के कुंडे से झूल रहा था।

यह देख महिलाओं की चीख निकल गई। इसकी सूचना राजेश को मिली तो वह मां को लेकर घर पहुंचा। जानकारी मिलने पर एसओ एके सिंह मौके पर पहुंचे।

थानेदार ने बताया कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed