फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tempo leads to solving the case of the gang-rape and murder of a teenage girl.

Delhi News: टेंपो ने खोला किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का राज

Thu, 17 Sep 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Tempo leads to solving the case of the gang-rape and murder of a teenage girl.
तीन नाबालिग समेत चार पकड़े, 50 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। शव 13 सितंबर को मिला था। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध टेंपो वहां घूमता हुआ दिखा। इस टेंपो की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बालिग आरोपी की पहचान खड्डा कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ सुदामा के रूप में हुई, जबकि नाबालिगों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक नाबालिग आरोपी मृत लड़की की दोस्त है। सभी साथ में टेंपो से आए थे। आरोपियों ने शराब पी रखी थी। बाद में लड़की के पुलिस में शिकायत करने के डर से सभी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सभी उपलब्ध फोरेंसिक और तकनीकी सबूतों की पुष्टि करने में जुटी है।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश्वरन आर ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह स्वरूप नगर थाना पुलिस को कुशक रोड, लाल बाउंड्री के पास जयपाल राणा के खेत के पास एक खुले मैदान में एक लड़की का शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उसकी चाकू गोदकर हत्या की गई थी। मृतका की मौके पर पहचान नहीं हुई। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए। शव को सुरक्षित रखने और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में लड़की की पहचान स्वरूप नगर इलाके की रहने वाली के तौर पर हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को कोई गवाह नहीं मिला। टीम ने आसपास के इलाके और घटनास्थल से जुड़े रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच में वारदात के समय के आसपास इलाके में एक संदिग्ध टेंपो घूमता हुआ दिखाई दिया। अंधेरे के कारण उसका रजिस्ट्रेशन नंबर साफ नहीं दिख रहा था। टीम ने कई सीसीटीवी कैमरों के जरिये टेंपो की आवाजाही का पता लगाया। साथ ही टेंपो की पहचान करने में जुट गई। 15 सितंबर की रात पुलिस को टेंपो खड्डा कॉलोनी में खड़ा दिखा। उसके चालक की पहचान की गई और उससे पूछताछ की गई। आगे की जांच में अपराध में शामिल तीन नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू, घटना के समय आरोपियों के पहने कपड़े और टेंपो को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed