{"_id":"52c75a547b03043063cbf4e3a6a39787","slug":"house-lawyer-sought-to-make-a-million-extortion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बनाने पर वकील से मांगी एक लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान बनाने पर वकील से मांगी एक लाख की रंगदारी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में मकान बनवा रहे अधिवक्ता से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर न मकान निर्माण कार्य न करने की धमकी दी गई।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। इसमें एक पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
हरचंदपुर निवासी एवं अधिवक्ता ने सूरज यादव गांव में पुराना मकान खरीदा था। अब उसे तोड़वाकर नया मकान बनवा रहे हैं। थाने में दी गई तहरीर में अधिवक्ता ने बताया कि शनिवार को तीन लोग आए और एक लाख की रंगदारी मांगी।
साथ ही धमकी दी कि रंगदारी न देने पर मकान निर्माण कार्य नहीं करने देंगे। आसपास के लोग पहुंचे तो रंगदारी देने वाले भाग गए।
थानेदार अरुण शुक्ला ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर छेदी सिंह निवासी फरीदपुर, आशू सिंह निवासी अंगुरी और इंदू सिंह निवासी लोधवामऊ के खिलाफ रंगदारी की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इसमें छेदी, आशू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार इंदू सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। छेदी सिंह हिस्ट्रीशीटर है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।