{"_id":"57c9cf514f1c1ba4242cc414","slug":"goods-made-of-two-passengers-in-a-train-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में उचक्कों ने दो यात्रियों का सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन में उचक्कों ने दो यात्रियों का सामान उड़ाया
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार एक्सप्रेस में सफर कर रही दो महिला यात्रियों का सामान लेकर उच्चके चलती ट्रेन से कूद गए। इससेे यात्रियों में हड़कंप मच गया। मुसाफिरों ने मामले की तहरीर जीआरपी रायबरेली को दी। जीआरपी ने केस दर्ज कर चोरों ने की तलाश शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के खलील सर्की निवासी कमला बाजपेई किसी काम से इलाहाबाद गई थी। गुरुवार की रात हरिद्वार एक्सप्रेस से वापस घर जा रही थी। वह ट्रेन के एस-3 कोच में सवार थी। बताते हैं कि देर रात उच्चकों ने उसका बैग पार कर दिया।
थोड़ी देर बाद प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के निकट इसकी जानकारी होने पर महिला ने शोर मचाना शरू कर दिया। यात्रियों के साथ कोच में इधर-उधर तलाश भी की, लेकिन न तो बैग मिला और न ही उचक्कों का कहीं कोई पता नहीं चला। महिला के मुताबिक बैग में 300 रुपये, मोबाइल और कुछ अन्य सामान था।
विज्ञापन
इसी दौरान ट्रेन के एस-2 कोच में सवार मुरादाबाद जिले के जामा मस्जिद की रहने वाली यासमीन का बैग भी किसी ने चोरी कर लिया। वह किसी केस के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट गई थी। यासमीन ने बताया कि चोरी गए बैग में पांच हजार रुपये, मोबाइल और कोर्ट से संबंधित दस्तावेज रखे थे।
जीआरपी थानेदार मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।