फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Girl shot, serious

खेत में पुआल लेेेने गई युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 15 Mar 2017 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 15 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Girl shot, serious
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को रंजिश के चलते एक युवती को गोली मार दी गई। गोली उसके कंधे के पास लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। दो लोगोेें ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब वह खेत पुआल लेने गई थी।
विज्ञापन


यूपी डायल 100 पुलिस ने युवती को सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजा कंसपुर गांव निवासी शिव बहादुर की बेटी पुष्पा (22) बुधवार सुबह खेत से पुआल लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति पहुंचे और उसे तमंचे से गोली मार दी। गोली पुष्पा के कंधे के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर वहां से भाग गए। सूचना पर यूपी डायल 100 पुलिस पहुंची और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते पुष्पा को गोली मारी गई है।


कोतवाल रविंद्र मिश्रा का कहना है कि पुष्पा की तहरीर पर गांव के ही पिंटू और तेज बहादुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed