फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Girl flirting, three FIR

लड़की से छेड़खानी, तीन पर एफआईआर

Wed, 24 Jun 2015 12:24 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव में सोमवार शाम खेत की तरफ जा रही एक किशोरी के साथ छेड़खानी की गई। इस घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

राही गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की। किशोरी से छेड़खानी की सूचना पर परिवारीजन और ग्रामीण पहुंच गए।


सभी हो हल्ला करने लगे। तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसने समझा-बुझाकर सबको शांत कराया। एसओ अरुण शुक्ल का कहना है कि अनिल, हरेंद्र, महेंद्र के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed