फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gangrape accused arrested former district president of BSP

गैंगरेप का आरोपी बसपा का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2017 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 20 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gangrape accused arrested former district president of BSP
arrested - फोटो : getty images
दो सगी बहनों को बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी जीजा और फैजाबाद नगर पालिका के पूर्व ईओ की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि वैसे तो अभी इस मामले में तीन नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन


यदि किसी अन्य का नाम सामने आता है तो उस पर भी कार्रवाई होगी। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने शनिवार को 1090 में शिकायत की थी कि शहर के मोहल्ला के रहने वाले जीजा ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें बंधक बनाकर गैंगरेप रेप किया।
विज्ञापन


उसकी छोटी बहन को भी हवस का शिकार बनाया। इस पर हरकत में आई पुलिस ने युवती के जीजा बजरंगी प्रसाद, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष जगजीवन राम वाडले और ईओ राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात ये है कि राजू नगर पालिका परिषद फैजाबाद में ईओ पद पर तैनात था। अब वह कहां तैनात है, इस बारे में पीड़िता व पुलिस नहीं बता पा रही है। राजू यहां आता था और युवती के साथ शहर के एक हॉस्टल में रहकर चला जाता था।

हॉस्टल में गैंगरेप होने का मामला उजागर होने पर पुलिस जल्द हॉस्टल कर्मियों से भी पूछताछ कर सकती है। कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय का कहना है कि पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह को सौंपी गई है।

रविवार को कोतवाली में दो सगी बहनों ने रो-रोकर अपना दर्द बयां किया तो वह इसे सुनने वालों के रौंगटे खड़े हो गए। वादिनी ने बताया कि उसने एमए तक पढ़ाई की है। उसकी बड़ी बहन से बजरंगी ने जबरन शादी कर ली। इसके बाद उसे भी जबरन अपने यहां ले आए।

जीजा के अलावा दो अन्य आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। उसकी शादी बछरावां क्षेत्र से हो गई थी। जीजा ने ससुराल पक्ष से झगड़ा करवा दिया और अपने पास उसे रखा। इसके बाद उसकी छोटी बहन को भी जीजा शहर स्थित अपने आवास पर ले आया।


उसकी छोटी बहन एमए फाइनल में है। उसके साथ भी गैंगरेप किया गया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी जाती थी। घर से निकलने नहीं दिया जाता था। शनिवार को मौका पाकर उन्होंने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed