{"_id":"20ce4d920732c60abcee15dbb2dfba65","slug":"fir-lodge-murder-but-women-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की रिपोर्ट लिखाई पर जिंदा निकली विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की रिपोर्ट लिखाई पर जिंदा निकली विवाहिता
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या का केस तो दर्ज कर लिया गया था, लेकिन अब वह जिंदा मिल गई है।
विवाहिता अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, जबकि इस मामले में उसके पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
शिवरतनगंज के संजय नगर निवासी देवेश कुमार सिंह की पत्नी मीनाक्षी सोमवार रात लापता हो गई थी। बेटी के गायब होने की सूचना पर उसके पिता शत्रोहन सिंह निवासी बरई खुर्द थाना रौनाही जिला फैजाबाद पहुंचे थे।
उन्होंने पति देवेश कुमार सिंह के खिलाफ दहेज की खातिर बेटी की हत्या किए जाने और उसके शव को गायब कर देने की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
सीओ तिलोई एमएल चौधरी, एसओ दिनेश यादव ने मामले की जांच शुरू की तो मामला संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने विवाहिता का मोबाइल कब्जे में ले लिया। सर्विलांस से नंबर ट्रेस किए।
इस दौरान पुलिस ने कुछ मोबाइल नंबर पाए, जिसके बारे में उन्होंने मायका पक्ष से पूछताछ की। पुलिस की कड़ाई से मायका पक्ष ने एक नंबर बताया तो वह अभय सिंह का निकला, जो विवाहिता का ममेरा भाई है।
साथ ही वह लखनऊ के गोमती नगर में रहता है। पुलिस ने सर्विलांस से नंबर ट्रेस किया तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने अभय सिंह और विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार का कहना है कि विवाहिता की चार महीने पहले ही शादी हुई थी।