फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer killed, bodies found in Minor

किसान की हत्या, माइनर में मिला शव

Mon, 03 Oct 2016 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 03 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed, bodies found in Minor
murder - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले रात में खेतों में पानी लगाने गए किसान का शव सोमवार को देर शाम डोमापुर गांव के निकट माइनर में पड़ा मिला। मृतक के पिता ने भट्ठा संचालक समेत पांच लोगों पर रुपये के लेन-देन को लेकर पुत्र का अपहरण कर हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शव मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जरूरी लिखापढ़ी कर रही है। इस मामले में पुलिस ने भट्ठा संचालक समेत चार को हिरासत में ले रखा है। जबकि एक फरार है। 
विज्ञापन


केशरी का पुरवा मजरे लोदीपुर उतरावां गांव निवासी जयकरन यादव (45) पुत्र सीताराम यादव 28 सितंबर की रात खाना खाकर खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकला था। किसान के खेत गांव के बाहर स्थित भट्ठे के पास है। खेत में पानी लगाने के लिए निकला जयकरन वापस घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। 29 सितंबर को पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 1 अक्तूबर की शाम युवक का खून से सना गमछा व चप्पल भट्ठे के पास मिलने के बाद पिता ने गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र घाटमपुर गांव निवासी मनोज पासवान, पवन, भर्रापुर मजरे भीरागोविंदपुर निवासी राकेश कुमार, लोदीपुर उतरावां गांव निवासी बचोले उर्फ धीरेंद्र व राघव पर पुत्र का अपहरण करके उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

सोमवार शाम करीब आठ बजे उस समय जयकरन के परिवार में हड़कंप मच गया जब गांव के ही कुछ लोगों ने आकर बताया कि डोमापुर गांव के निकट माइनर में जयकरन का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के साथ घर के लोग मौके पर पहुंचे और जयकरन की लाश को देखकर बिलख पड़े।

पिता-पुत्र समेत सभी ने जयकरन की शिनाख्त कर दी।  पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जरूरी लिखापढ़ी शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मामला पूरी तरह से हत्या का है। संबंधित धाराओं में मामले को परिवर्तित कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

पिता सीताराम ने बताया कि उसका स्वयं का ट्रैक्टर था। ट्रैक्टर जयकरन ने गांव में स्थित गंगा ब्रिक फील्ड नाम के भट्ठे में किराए पर लगा रखा था। भट्ठा मालिक ने ट्रैक्टर का भाड़ा नहीं दिया था। ट्रैक्टर का करीब डेढ़ लाख रुपये भाड़ा बकाया था।

भट्ठा मालिक व पुत्र के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। ट्रैक्टर लोन लेकर लिया गया था और उस पर बकाया बढ़ गया था। लोन समय से न जमा हो पाने के कारण फाइनेंस कंपनी ने ट्रैक्टर खींच लिया था। लेन-देन की यही वजह जयकरन की मौत का कारण बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed