{"_id":"5758694b4f1c1bcf389c553d","slug":"district-panchayat-member-beaten-in-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में महिला जिला पंचायत सदस्य को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में महिला जिला पंचायत सदस्य को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को चुनावी रंजिश में एक महिला जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला बोला गया। हमलावरों ने पीटकर डीडीसी सदस्य को घायल कर दिया। अभद्रता करने के साथ जानमाल की धमकी दी।
पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे विभूती मजरे पारी गांव की रहने वाली सुनीता देवी पत्नी अयोध्या प्रसाद सलोन द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य हैं।
आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। थानेदार बृजेंद्रनाथ शुक्ला का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते डीडीसी सदस्य पर हमला किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
डीडीसी सदस्य की तहरीर पर गांव के ही लवलेश ओझा, अखिलेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, रामकुमार मिश्रा, रामनाथ के खिलाफ मारपीट, अभद्रता करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।