{"_id":"587a692f4f1c1b8327baa471","slug":"bullion-was-beaten-half-dead-businessman-robbed-of-rs-3-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी को पीट किया अधमरा, 3500 रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यवसायी को पीट किया अधमरा, 3500 रुपये लूटे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
व्यवसायी काे लूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यवसायी की पहले जमकर पिटाई की गई और फिर उससे 3500 रुपये लूट लिए गए। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए।
आसपास के लोगों ने घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उसने मामले की तहरीर थाने में दे दी है। वहीं थानेदार घटना की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
शहर के इंदिरा नगर निवासी संतोष वर्मा की आईटीआई के पास सराफा की दुकान है। शुक्रवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। सर्वोदय नगर के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
इससे पहले कि संतोष कुछ समझ पाता, बदमाशों नेे डंडे से हमला बोल दिया। संतोष को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद 3500 रुपये लूटकर फरार हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायल का कहना है कि बदमाशों ने उससे 3500 रुपये लूट लिए हैं। उसने घटना की तहरीर थाने में दे दी है। वहीं पुलिस पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि वारदात की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।