फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Middle-aged man drowns in pond after slipping; dies.

Maharajganj News: पैर फिसलने से तालाब में डूबा अधेड़, मौत

Sat, 29 Aug 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man drowns in pond after slipping; dies.
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम रामपुरवा में शुक्रवार की सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक रामचंद्र चौधरी शराब का अत्यधिक सेवन करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह एक माह पहले गुजरात से कमा कर लौटा था और दिन भर नशे में धुत रहता था। शुक्रवार सुबह वह नशे की हालत में तालाब के किनारे गया, जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोठीभार थाने की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला नशे की हालत में पैर फिसलने से तालाब में डूबने का मामला प्रतीत होता है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed