फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband launches a murderous axe attack on wife who had come to her maternal home to tie Rakhi.

Maharajganj News: राखी बांधने मायके आई महिला पर पति ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

Sat, 29 Aug 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Husband launches a murderous axe attack on wife who had come to her maternal home to tie Rakhi.
पति और बच्चों के साथ मायके राखी बांधने आई थी महिला, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
विज्ञापन

भिटौली क्षेत्र के भैंसा गांव की घटना, कहासुनी के बाद के आरोपी ने किया हमला
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में शुक्रवार को राखी बांधने मायके आई महिला पर उसके पति ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला सीएचसी परतावल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। महिला राखी बांधने मायके आई थी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली ना क्षेत्र के सिसवनिया निवासी नीलम वर्मा (30) शुक्रवार को अपने पति जय वर्मा, बेटे मनीष (11) और बेटी शिवानी (7) के साथ भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव स्थित मायके आई थी। दोपहर करीब 12 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान जय वर्मा ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी नीलम पर हमला कर दिया। हमले में नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

नीलम के घायल होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद नीलम की मां और अन्य परिजन ने बीच-बचाव कर आरोपी से कुल्हाड़ी छीन ली। इसके बाद घायल को सीएचसी परतावल ले जाया गया। आरोप है कि पति ने घर में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। वहीं इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed