फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Revenue team conducting a land survey chased away by individuals wielding battle-axes and sticks; FIR registered.

Gorakhpur News: पैमाइश करने गए राजस्व दल पर फरसा-लाठी लेकर दौड़ाया, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 29 Aug 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Revenue team conducting a land survey chased away by individuals wielding battle-axes and sticks; FIR registered.
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पटना रामनगर में विवादित जमीन की पैमाइश करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक और लेखपाल पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैमाइश के दौरान एक व्यक्ति ने जरीब खींचकर(जंजीर) सरकारी काम रोक दिया। विरोध पर वह घर से फरसा और लाठी लेकर आया और राजस्व कर्मियों को दौड़ा लिया। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोला तहसील के डेरवा सर्किल में तैनात राजस्व निरीक्षक सरयू प्रसाद यादव ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को मंडलायुक्त के आदेश के अनुपालन में वह हलका लेखपाल अरविंद विश्वकर्मा के साथ पटना रामनगर गांव पहुंचे थे। दोनों विवादित जमीन की पैमाइश कर रहे थे। आरोप है कि पैमाइश के दौरान गांव निवासी सुभाष साहनी मौके पर पहुंचा और जरीब खींचकर कार्रवाई में बाधा डालने लगा। राजस्व कर्मियों ने इसका विरोध किया तो वह घर गया और फरसा व लाठी लेकर आया। इसके बाद दोनों अधिकारियों को जान से मारने की नीयत से दौड़ाने और गाली-गलौज करने का आरोप है। राजस्व कर्मियों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर के आधार पर सुभाष साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed