फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bonded lady DDC member became free

बंधक महिला डीडीसी सदस्य हुईं मुक्त

Sat, 01 Apr 2017 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 01 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bonded lady DDC member became free
डीडीसी महिला सदस्य से मारपीट - फोटो : getty images
लापता महिला डीडीसी सदस्य की तलाश में पुलिस ने शनिवार देर शाम रात छापेमारी की। इस दौरान वो गोरा बाजार में पुलिस को मिल गई। उसका कहना है कि पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने उसे बंधन मुक्त कर दिया।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। वहीं सदस्य और उसके पति को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, हरचंदपुर विधायक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


परशदेपुर चौकी में लिखाई गई एफआईआर में एमएलसी के पांचों भाइयों को नामजद किया गया है। इसमें गणेश सिंह व बृजेश सिंह भी शामिल हैं। एएसपी वीरेंद्र यादव ने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परशदेपुर चौकी क्षेत्र के बंगला गांव निवासी शोभनाथ कोरी ने शुक्रवार शाम चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एमएलसी व उनके भाइयों ने उसे और उसकी पत्नी गीता देवी का अपहरण करके बंधक बना लिया और पिटाई की। गीता देवी जिला पंचायत सदस्य हैं।

वह तो किसी तरह वहां से चला आया, लेकिन उसकी पत्नी को अब भी बंधक बनाए रखा गया है। पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए शैलेंद्र सिंह, कल्लू सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से एक रायफल, एक चौपहिया वाहन, 11 कारतूस व एक मैगजीन बरामद की थी।

इस मामले में देर रात शोभनाथ कोरी की तहरीर पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, बृजेश सिंह, हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह, गणेश सिंह और पंकज सिंह निवासी बैरहना फुरसतगंज जिला अमेठी के खिलाफ धारा 364, 395, 342, 323, 504, 506 और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।


एएसपी वीरेंद्र यादव ने शनिवार को पहुंचकर मामले की जांच की। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही लापता महिला डीडीसी सदस्य की तलाश में शनिवार देररात छापेमारी अभियान शुरू किया गया।

इस दौरान वो गोरा बाजार में मिल गई। उसने बताया है कि पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने उसे रिहा कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed