फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP Mandal Vice President shot dead in raebareli

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Sun, 06 Aug 2017 01:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 06 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal Vice President shot dead in raebareli
गोली मार कर हत्या - फोटो : सांकेतिक चित्र
फुरसतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को डीह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भतीजे ने ही साथी के साथ मिलकर चाचा पर अंधाधुंध फायरिंग की। एक गोली सिर तो दूसरी गोली उसे पेट के पास जाकर लगी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब उपाध्यक्ष किसी काम से बाजार गया था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस के घटनास्थल पर देर से पहुंचने पर गुस्साए परिवारीजनों ने गांव व जिला अस्पताल में हंगामा किया और थानेदार को हटाने की मांग की। वारदात के पीछे जमीन व संपत्ति विवाद की वजह सामने आ रही है।
विज्ञापन


फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे पोठई गांव निवासी गंगा प्रसाद यादव (45) रायबरेली जिले के डीह ब्लॉक क्षेत्र का मंडल उपाध्यक्ष था। सुबह किसी काम से पोठई बाजार गया था। यहीं पर एक दुकान पर बैठा था। इसी बीच उसका भतीजा एक अन्य साथी के साथ पहुंचा और गालीगलौज करते हुए असलहों से चाचा पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग होने से वहां पर भगदड़ मच गई। गंगा प्रसाद को दो गोली लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंडल उपाध्यक्ष की हत्या की सूचना पर रायबरेली जिले के भाजपा नेताओं का जिला अस्पताल व पीएम हाउस में जमावड़ा लग गया।

इस दौरान परिवारीजनों ने पुलिस के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई और थानेदार को हटाने की मांग की। सूचना पर सदर कोतवाल रायबरेली अशोक त्रिपाठी और मोहनगंज एसओ शेखर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर किसी तरह परिवारीजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव पीएम को भेजा गया।

बताया जाता है कि मृतक गंगा प्रसाद के पिता रामप्यारे पावर कार्पोरेशन में कार्यरत थे और रिटायर्ड हो गए हैं। पिता अपनी पेंशन अपने बड़े लड़के बैजनाथ को देते थे। साथ ही पिता के हिस्से की जमीन पर बैजनाथ ही जोताई बोआई करता था। वहीं मृतक गंगा प्रसाद छोटा था। जमीन व संपत्ति को लेकर विवाद होता रहता था।

सीओ तिलोई बीनू सिंह का कहना है कि जमीन विवाद में भतीजे रंजीत समेत दो लोगों ने मिलकर गंगा प्रसाद यादव की हत्या की है। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।बताया जा रहा है कि आरोपी रंजीत के बड़े भाई सुरजीत की एक साल पहले हत्या कर दी गई थी।

सुरजीत का शव कुएं में पाया गया था। विवाद के चलते रंजीत को शक था कि गंगा प्रसाद भी उसकी भाई की हत्या में शामिल था। इसको लेकर भी रंजीत उससे खुन्नस मानता था। यह भी एक वारदात की वजह हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी के रायबरेली के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव का कहना है कि मृतक गंगा प्रसाद यादव जिले के डीह ब्लॉक क्षेत्र का मंडल उपाध्यक्ष था।


उसकी गोली मारकर हत्या की गई है, जिसकी हम सब निंदा करते हैं। उन्होंने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस की लापरवाही की जांच भी कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। वे जिला अस्पताल के साथ पीएम हाउस पहुंचे और परिवारीजनों का हर तरह से सहयोग का भरोसा दिया। उनके साथ जय तलरेजा, विशाल पांडेय, विजय रस्तोगी आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed