फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP has besieged the police station

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली का घेराव

Mon, 17 Aug 2015 11:32 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन को लेकर रविवार को सिविल लाइंस में हुए बवाल के बाद 150 भाजपाइयों पर केस दर्ज होने से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उबाल है।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार वैश्य और सीओ सत्यपाल सिंह का घेराव किया।

भाजपा ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की धमकी भी दी। अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिया।

जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने कहा कि ईसाई धर्म प्रचारक एक होटल में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर ईसाई धर्म ग्रहण करने को उकसाया जा रहा था।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों के साथ मारपीट व लूटपाट की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई कि इस मामले में धर्म परिवर्तन कराने वालों पर कार्रवाई के बजाय पुलिस ने उल्टे भाजपाइयों के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, सुरेंद्र सिंह दाढ़ी, आरबी सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय ने भाजपाइयों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की।

वहीं जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र बहादुर सिंह ने धर्म परिवर्तन करवाने और लूट के मामले की तहरीर दी। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मामले में कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed