{"_id":"c98e8afcfd73e7b53878769c58a59292","slug":"betean-youth-bike-and-cash-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीट बाइक और नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीट बाइक और नकदी लूटी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की तमंचे की बट से पिटाई करके बाइक और नकदी लूट ली।
खास बात ये रही कि बदमाश जिस बाइक से आए थे, उसको घटनास्थल पर छोड़कर युवक की बाइक लेकर भाग गए। बरामद की गई बाइक सुल्तानपुर जिले से लूटी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
डीह के रामनरायन का पुरवा मजरे जगदीशपुर गांव निवासी धीरज यादव सुबह अपनी ननिहाल जगतपुर गया था। दोपहर को बाइक से घर लौट रहा था। सूची-डीह मार्ग पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया।
पहले तमंचे के बट से पिटाई की और फिर बाइक और जेब में रखे 900 रुपये छीन लिए। इसके बाद युवक की बाइक लेकर भाग गए, जबकि अपनी बाइक छोड़ दी।
कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि जांच में सामने आया है कि घटनास्थल से बरामद बाइक सुल्तानपुर जिले से 28 जुलाई को लूटी गई थी। यह बाइक सुल्तानपुर के विवेक की है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।