{"_id":"571135614f1c1b4a154a6c76","slug":"beat-and-killed-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
कत्ल
- फोटो : demo pic
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुनवां मजरे पड़रीकला गांव में एक अधेड़ की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रंजिश में गांव के ही एक व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गुनवां मजरे पड़रीकला गांव निवासी सुंदरलाल यादव (50) घर पर रहकर किसानी करता था। उसका गुरुवार शाम गांव के ही एक ग्रामीण से रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस पर ग्रामीण ने लाठी से सुंदरलाल पर हमला बोल दिया और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
देर रात घायल सुंदरलाल की मौत हो गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानेदार ओपी यादव ने बताया कि परिवारीजनों ने रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
जिस समय वारदात हुई थी, उस समय मृतक के भाई जागेश्वर की तहरीर पर आरोपी हनोमान यादव के खिलाफ मारपीट करने पर एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। देर रात घायल सुंदरलाल की मौत हो गई। इस पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा तरमीम किया गया है।