फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   At home of the Former village head, invasion, firing

पूर्व प्रधान के घर दबंगों का धावा, ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग

Sun, 31 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 31 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
At home of the Former village head, invasion, firing
रविवार को अमेठी जिले के कसिया गांव में पूर्व प्रधान के घर हुई मारपीट व बवाल के दौरान तोड़ी गई बाउंड्रीवाल। - फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जियापुर गांव में रविवार को पूर्व प्रधान के घर दबंगों ने हमला बोल दिया। 10 विस्बा में बनी न सिर्फ बाउंड्रीवाल गिरा दी। दरवाजे, खिड़की और सोलर लाइट तोड़ दी। यही नहीं असलहों से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की, जिससे दहशत फैल गई।
विज्ञापन


जिस समय हमला बोला गया पूर्व प्रधान परिवार समेत दूसरे गांव के घर पर था। पूर्व प्रधान परिवारीजनों समेत पहुंचा तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। वारदात के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। 200 हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कसिया गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान रेहान खान का जियापुर गांव में भी मकान है। रविवार को रेहान परिवार समेत कसिया गांव में था। इसी दौरान करीब 200 लोग जियापुर गांव पहुंच गए। यहां पर 10 विस्वा में बनी पूर्व प्रधान की बाउंड्रीवाल गिरा दी। साथ ही दरवाजे व खिड़की उखाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर लाइट तोड़ दी। यही नहीं दहशत फैलाने के लिए असलहों से करीब 15 राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पूर्व प्रधान परिवारीजनों के साथ जियापुर पहुंचा। चौकी इंचार्ज इन्हौंना बाढ़ू यादव फोर्स के साथ गांव पहुंच गए।



हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से भाग गए। पूर्व प्रधान का कहना है कि रंजिश के चलते घर में तोड़फोड़ करने के साथ बाउंड्रीवाल गिराई गई है। पीड़ित ने 200 हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानेदार दिनेश यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। रंजिश की बात सामने आई है। रिपोर्ट लिखकर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed