{"_id":"59f37be34f1c1b6e548b9520","slug":"91509129187-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई ने 28 लोगों पर लगाया बिजली करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई ने 28 लोगों पर लगाया बिजली करने का आरोप
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 लोगों पर बिजली चोरी का केस
लालगंज (रायबरेली)। पॉवर कॉर्पोरेशन के जेई आरके पाल ने टीम के साथ टाउन में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 28 लोग बिजली चोरी करते मिले। इन सभी का विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया था। जेई ने इनके विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
जेई आरके पाल ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान गल्ला मंडी निवासी प्रशांत सिंह, पुरानी पुलिस चौकी निवासी गीता दीक्षित, सराफा मंडी निवासी गीता देवी, नागेंद्र कुमार, विजय कुमार बाजपेयी, विश्वनाथ, घनश्याम सोनी, पोस्ट ऑफिस के निकट निवासी सुधा गुप्ता, साकेत नगर निवासी अरुण कुमार शर्मा, गंदी गली निवासी नवीन कुमार, पुरानी गल्ला मंडी निवासी राजीव सिंह को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इसके अलावा मौर्य नगर निवासी सुंदरलाल मौर्य, चिकमंडी निवासी श्यामा देवी, आलमपुर रोड निवासी शिवमोहन, शिवमोहन, बेहटा चौराहा निवासी सचिन कुमार, घासियारी मंडी निवासी रामलली, बक्शी मार्केट निवासी रंजीत कुमार गुप्ता, मंडी समिति निवासी गुफरान, महेशखेड़ा निवासी मदनमोहन, पॉवर हाउस के निकट निवासी अनिल कुमार पांडेय, महात्मा गांधी मार्ग निवासी राजश्री गुप्ता, मेन रोड निवासी उमाशंकर दुबे, सुपर मार्केट मंडी समिति निवासी शकील, सब्जी मंडी निवासी गिरीश कुमार, जागेश्वर व करुणा बाजार निवासी राजन बाजपेयी को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जेई ने बताया कि इन सभी का विद्युत बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा दिया गया था। बकाया जमा किए बिना ही सभी अवैध रुपये से कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी कर रहे थे। जेई ने 28 लोगों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इंसेट :
कैंप लगाकर दूर की समस्याएं
फोटो संख्या 29
रायबरेली। ऊंचाहार के उपखंड अधिकारी शत्रुुघ्न सिंह और अवर अभियंता लालमणि की देखरेख में बसंतगंज कस्बे में विद्युत कैंप लगाया गया। अभियंताओं ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर कराया गया। अवर अभियंता ने बताया कि तीन लाख रुपया बकाया होने पर 23 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 90 उपभोक्ताओं के बिल संसोधित किए गए। कैंप में एक लाख 10 हजार रुपया राजस्व जमा कराया गया। उधर, त्रिपुला उपखंड अधिकारी एसएन यादव और अवर अभियंता शंभूनाथ ने कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान पहले से काटे गए कनेक्शन को चोरी से जोड़कर चला रहे पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अवर अभियंता ने बताया कि रेतीखुर्द गांव केशव, रामकुमार, रामसनेही, रामखेलावन और सरवानौवटी मजरे दरीबा गांव निवासी रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन लोगों का कनेक्शन बकाये पर काटा गया था। बिना बिजली का बिल जमा किए चोरी से कनेक्शन जोड़ लिया था। इसके अलावा एक लाख रुपये बकाया होने प 10 नलकूप के कनेक्शन काटे गए।