{"_id":"595fd0354f1c1bdb3c8b4789","slug":"91499451445-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बेची जा रही अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बेची जा रही अवैध शराब पकड़ी
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बेची जा रही अवैध शराब पकड़ी
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में यूपी 100 की सक्रियता के चलते शुक्रवार को गोनामऊ गांव के पास पुलिस ने काफी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
टीम प्रभारी एसके मिश्रा ने बताया कि गश्त के दौरान गोनामऊ गांव के पास पहुंचे थे, तभी सड़क के किनारे भीड़ देखकर गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकने के बाद जैसे ही पुलिस भीड़ की तरफ बढ़ी, तभी वहां मौजूद महिलाएं व पुरुष भागने लगे। मौके पर देखा तो वहां शराब की बिक्री की जा रही थी। यहां से पुलिस ने 125 लीटर शराब बरामद की है। शराब को कब्जे में ले कर खीरों थाने पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि विक्रेता महिलाओं का नाम व पता जानकारी कर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।