{"_id":"6aa6b51efb37967078022f68","slug":"accused-arrested-for-brandishing-a-sword-and-issuing-threats-after-refusing-to-cut-forest-wood-ambikapur-news-c-1-1-noi1559-4720344-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: जंगल में लकड़ी काटने से रोका तो भड़का ग्रामीण, पहले की मारपीट फिर तलवार लहराकर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: जंगल में लकड़ी काटने से रोका तो भड़का ग्रामीण, पहले की मारपीट फिर तलवार लहराकर दी जान से मारने की धमकी
Sun, 13 Sep 2026 08:54 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:54 PM IST
सार
लकड़ी काटने से रोकने पर आरोपी ने ग्रामीण से मारपीट की और कुछ देर बाद तलवार लेकर पंचायत भवन के पास पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में जंगल से लकड़ी काटने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक ग्रामीण ने पहले मारपीट की और बाद में लोहे की तलवार लेकर ग्रामीणों को धमकाया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे प्रार्थी सुरजीत लकड़ा (30) ने गांव के उपसरपंच और अन्य ग्रामीणों के साथ राजेंद्र लकड़ा (45) को जंगल से लकड़ी काटने से रोका। आरोप है कि इससे नाराज राजेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए सुरजीत के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
इसके कुछ देर बाद आरोपी अपने घर से लोहे की तलवार लेकर पंचायत भवन के पास पहुंचा और तलवार लहराते हुए ग्रामीणों को धमकाने लगा। घटना की शिकायत मिलते ही कोरंधा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया। दबिश देकर राजेंद्र लकड़ा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।