फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Violent clash over land division in Allahabad's Madhaiya; seven injured, including women.

Meerut News: इलाहाबाद की मढैया में जमीन बंटवारे पर खूनी संघर्ष, महिलाओं सहित सात घायल

Sun, 13 Sep 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Violent clash over land division in Allahabad's Madhaiya; seven injured, including women.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव इलाहाबाद की मढैया में पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। इस घटना में महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से मुंडाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

गांव इलाहाबाद की मढैया में एक ही परिवार के लोगों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी विवाद के चलते पवन और सोनू के बीच झगड़ा हो गया। सोनू ने तहरीर में बताया कि पवन ने उन्हें राजीनामे की बात करने के लिए अपने घर बुलाया था। सोनू अपनी पत्नी और बेटे के साथ पवन के घर पहुंचे, जहां पवन, सोबिन, बालकराम और दुर्गेश ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वे घायल हो गए और किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
वहीं, दूसरे पक्ष पवन ने तहरीर दी कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी सोनू, पंकज, संदीप, नरेश और विजय लाठी-डंडों व असलहे लेकर जबरन उसके घर में घुस आए। उन्होंने पवन की मां दुर्गेश, बहन राखी, संतोष और स्वाति पर डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब उनकी जान बच सकी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर दिव्य ज्योति राय ने कहा कि दोनों पक्षों का पारिवारिक जमीन विवाद चल रहा है, जो एसडीएम कोर्ट में लंबित है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है और जांच के उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed