{"_id":"59f8c87e4f1c1b72548ba1a6","slug":"81509476478-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक को नोटिस, 13 अवैध भवनों का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीबीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक को नोटिस, 13 अवैध भवनों का चालान
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 अवैध भवनों का चालान
रायबरेली। बिना नक्शा पास कराए भवनों का निर्माण कराकर शहर के गोराबाजार में स्कूल का संचालन करने वाले जीबीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस देकर आरडीए ने जवाब मांगा है। इसके अलावा 13 अवैध भवनों का चालान करके बिल्डरों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सभी को सात-सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद भवनों को ध्वस्त कराने की चेतावनी दी गई है।
शहर में मानकों को ताक पर रखकर भवनों के निर्माण का काम चल रहा है। डीएम व आरडीए के उपाध्यक्ष संजय कुमार खत्री के निर्देश पर आरडीए के अवर अभियंताओं ने शहर के 14 भवनों को चेक किया। जीपीएस पब्लिक स्कूल गोराबाजार में नया निर्माण तो मौके पर नहीं मिला, लेकिन जिस भवन में स्कूल संचालित है, उस भवन को बनवाने के लिए मैप पहले पास नहीं कराया गया। मामले में आरडीए के उपाध्यक्ष ने स्कूल के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस देकर 11 नवंबर तक दस्तावेज उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा अन्य आरडीए के उपाध्यक्ष ने बिना मानकों के भवनों का निर्माण कराने वाले शहजादे कोठी निवासी बनवारी लाल सोनी, चंपादेवी निवासी दुखीलाल मौर्या, तुलसी नगर निवासी कुलदीप, त्रिपुला निवासी शोभा चौधरी, तेलियाकोट निवासी जेबा खातून, आजाद नगर निवासी कासिम, बरईपुर निवासी आइसा खान, मुंशीगंज निवासी सुधीर सिंह, बस्तेपुर निवासी राज कुमार पांडेय, अभय सिंह, अभिलाष कुमार, बजरंग नगर निवासी रज्जन प्रसाद और न्यू राना नगर निवासी वीके शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
निरीक्षण में 14 अवैध निर्माणों का चालान किया गया है। जीबीएस पब्लिक स्कूल समेत सभी को कारण बताओ नोटिस देकर दस्तावेज उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। समय से दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर अवैध भवनों को सील करने के साथ ही ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।-एके राय, एक्सईन, आरडीए