फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला

संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला

Mon, 24 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला
संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला
विज्ञापन

की मौत, फंदे से लटकता मिला शव
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध हालात में एक गर्भवती महिला की मौैत हो गई। कमरे के अंदर छत से रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। एक तरफ ससुराल पक्ष जहां महिला के खुदकुशी किए जाने की बात कह रहा है, वहीं मायका पक्ष ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ व थानेदार ने पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
खीरों कस्बा निवासी जितेंद्र और इसी क्षेत्र के कुम्हारनखेड़ा मजरे मदनापुर गांव की रहने वाली पदमा उर्फ रन्नो देवी ने प्रेम विवाह किया था। रन्नो गर्भवती थी। रविवार सुबह रन्नो का घर के अंदर छत के कमरे से हुक से रस्सी के फंदे से लटका शव मिला। पति जितेंद्र का कहना है कि सुबह खेत में धान की रोपाई की जा रही थी। पिता राम नारायण व मां परमेश्वरी भी खेत गए थे। वापस लौटकर आए तो रन्नो का शव फंदे से लटक रहा था। उसने स्वयं फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना पर सीओ लालगंज चंद्रदेव और एसओ संजय सिंह पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

मृतका के भाई बनवारी का आरोप है कि डेढ़ वर्ष पूर्व खीरों कस्बा निवासी जितेंद्र ने उसकी बहन के साथ प्रेम विवाह किया था। घर में रहने के दौरान बहन को मायके वालों से बात नहीं करने देता था। ससुरालीजनों ने उसकी बहन की हत्या की है। क्षेत्राधिकारी लालगंज चंद्रदेव यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है। एसओ संजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed