{"_id":"5a4d1ddc4f1c1b47198b4b03","slug":"71515003356-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सेतु निगम के चौकीदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में सेतु निगम के चौकीदार की मौत
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में सेतु निगम के चौकीदार की मौत
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के कसरावां गांव के निकट सेतु निगम के मिक्सर प्लांट पर तैनात चौकीदार की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि परिवारीजन शव को लेकर गांव चले गए।
कसरावां गांव के पास सेतु निर्माण निगम का मिक्सर प्लांट लगा है। इसमें भदोही के संत रविदास नगर स्थित सीतामढ़ी निवासी माता प्रसाद सिंह (58) चौकीदार था।
सुबह माता प्रसाद अपने कमरे में मृत हालत में मिला। सूचना के बावजूद सेतु निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। मृतक के पुत्र रमेश कुमार ने बताया कि उसके पिता यहीं पर प्लांट की देखरेख करते थे। परिवारीजन शव लेकर घर चले गए।