{"_id":"59b6d72f4f1c1bfc7f8b60b6","slug":"71505154863-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कहारों का अड्डा के पास वारदात से अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर के कहारों का अड्डा के पास वारदात से अफरातफरी
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर हमला, पीटा
रायबरेली। वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पर सोमवार सुबह उस समय जानलेवा हमला बोला गया, जब वह स्कूल जा रहे थे। हमले में प्रधानाचार्य को चोटें आई। शोरगुल पर हमलावर भाग गए। आरोप है कि कॉलेज के प्रबंधक के इशारे पर हमला किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। सूचना पर कई शिक्षक व साथी भी कोतवाली पहुंच गए। सभी ने हमले पर नाराजगी जताई ओर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य की तहरीर पर कॉलेज के प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस जांच कर रही है।
शहर के विकास नगर निवासी एवं वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सुबह स्कूल जा रहा था। रास्तेे में कहारों का अड्डा के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने सरिया व डंडों से हमला बोल दिया। हमले में उसे चोटें आई। प्रधानाचार्य का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हमलावर कह रहे थे कि मुज्जतबा अजहर नकवी का विरोध करते हो। उनके कहने पर काम नहीं करते हो। आरोप लगाया कि यह हमला प्रबंधक ने कराया है। चीख-पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे तो उसकी जान बच सकी। सदर कोतवाल अशोक त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर कॉलेज के प्रबंधक और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।