फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शहर में दौड़ेगा विकास का पहिया, खर्च होंगे एक अरब

शहर में दौड़ेगा विकास का पहिया, खर्च होंगे एक अरब

Sat, 02 Mar 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
शहर में दौड़ेगा विकास का पहिया, खर्च होंगे एक अरब
रायबरेली। शहर के विकास का पहिया अब तेजी के साथ दौड़ेगा। विकास कार्यों पर एक अरब से ज्यादा का भारीभरकम बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन



इस बजट से न सिर्फ सड़कों का निर्माण, मरम्मत का कार्य होगा, बल्कि पेयजल सुविधा समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाने पर भी फोकस होगा। नगर पालिका रायबरेली की बोर्ड की बैठक सुपर मार्केट स्थित पालिका के सभागार में हुई।


पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, ईओ बालमुकुंद मिश्रा की मौजूदगी में वित्तीय वर्ष 2019-20 में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। कुल 34 सभासदों में से बैठक में 31 सभासदों ने भाग लिया।
विज्ञापन



सभासदों से विकास कार्यों पर सुझाव मांगें गए। सर्व सम्मति से पालिका बोर्ड की बैठक में एक अरब 42 लाख 28 हजार 950 रुपये से विकास कार्यों को कराने की हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बजट में सड़क, नाला निर्माण, पेयजल, साफ-सफाई आदि पर खर्च किया जाएगा। इसका फायदा शहर की ढाई लाख आबादी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed