फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खाली घर से नगदी समेत एक लाख रुपये की चोरी

खाली घर से नगदी समेत एक लाख रुपये की चोरी

Sat, 30 Dec 2017 12:50 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खाली घर से नगदी समेत एक लाख रुपये की चोरी
घर से नगदी व जेवरात उड़ाए
विज्ञापन

जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में चोरोें ने एक खाली घर से नगदी समेत जेवर पार कर दिए। पीड़िता पांच दिन के लिए घर से बाहर गई थी। वापस लौटने पर उसे चोरी होने की जानकारी हुई। शुक्रवार को उसने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जगतपुर कस्बा निवासी सीता देवी पत्नी हिम्मत निर्मल किसी काम से अपनी रिश्तेदारी रायबरेली शहर आई थी। यहां पर पांच दिनों तक रुकने के बाद शुक्रवार को घर पहुंची तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि चोर बक्से में रखे 20 हजार रुपये नगद, जंजीर, पायल, अंगूठी आदि चोरी कर ले गए। एसओ आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed