{"_id":"5bc4da4dbdec2269ad752f02","slug":"51539627597-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र की धूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र की धूम
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र की धूम है। मां की हर बात निराली है... माता ने बुलाया है... जैसे गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। सोमवार को देवी मां के छठवें स्वरूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
शहर के आचार्य द्विवेदी नगर व इंदिरा नगर स्थित पानी की टंकी के पास सजे पूजा पंडाल में भक्तों की बारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने देवी गीत गाए। आरती में भक्तों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अंशु, अंकुश, अतुल, राहुल, प्रतीक व धर्मेश आदि मौजूद रहे।
उधर, सलोन ब्लॉक क्षेत्र में मां कमासिन धाम दरसवां में भी पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। परशदेपुर के साकेत नगर चौराहे पर सजे पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। यहां दूरदराज के श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं। मेंहदीगंज बाजार में सजे पंडाल में श्रद्धालुओं ने माता रानी के सामने माथा टेका।
विज्ञापन
माता मिढुरिन देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सलोन, ऊंचाहार, डलमऊ व शिवगढ़ में भी भक्तों ने पूजा पंडाल व देवी मंदिरों में विधिविधान से देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना की।
जवाबी कीर्तन की रही धूम
शारदीय नवरात्र पर जवाबी कीर्तन की धूम है। राही ब्लॉक क्षेत्र के खागीपुर सड़वा में 26 अक्तूबर को हरदोेई के कलाकार रतीराम ज्ञानी और कानपुर की कलाकार पदमा शर्मा के बीच जवाबी कीर्तन होगा। यह जानकारी वीरेंद्र त्रिवेदी और राजू मौर्य ने दी। नव दुर्गा पूजा कमेटी गजोधरपुर में 16 अक्तूबर को छतरपुर के कलाकार बाबूलाल राजपूत और लखनऊ की कलाकार रोशनी अंजान के बीच जवाबी कीर्तन होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनरेश रावत और विशिष्ट अतिथि किरन सिंह होंगी। यह जानकारी कमेटी के प्रदीप कुमार ने दी।