फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रेल ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

रेल ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Sat, 15 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को डलमऊ और उबरनी रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



सूचना पर सीओ डलमऊ विनीत सिंह, कोतवाल ने फॉरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए। मृतक के भाई ने भाभी पर मर्डर किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस युवक के ट्रेन से कटने की बात कह रही है।


ज्योतियामऊ निवासी लोधई (40) पुत्र मन्ना ईंट-भट्ठे में रहकर मजदूरी करता था। वह नशे का आदी था। शुक्रवार सुबह डलमऊ और उबरनी रेलवे स्टेशन के बीच ज्योतियामऊ गांव के पास रेल ट्रैक पर उसका शव पाया गया।
विज्ञापन



मृतक के भाई भगवानदीन का आरोप है कि लोधई की पत्नी माधुरी का पड़ोस के ही एक युवक के साथ नजदीकियां थीं। जिसका अक्सर घर आना-जाना रहता था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। भाभी ने ही भाई की हत्या करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं पत्नी का आरोप है कि पति अक्सर शराब पीकर घर आता था और लड़ाई झगड़ा करता था। शाम को भी वह नशे की हालत में आया था और गाली-गलौज कर रहा था, जिस पर उसने यूपी-100 को सूचना दी थी।



मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवा दिया था। इसके बाद लोधई घर से चला गया था। इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता।


सीओ विनीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।


चार भाइयों में सबसे छोटा था लोधई
मृतक लोधई चार भाइयों में सबसे छोटा था, जो अपने परिवार के साथ अलग रहता था। उसके दो लड़के विशाल ( 8) एवं शिवा (6) है, जबकि बड़ी पुत्री पूजा (12) है। युवक की मौैत से मां बूधा के आंसू नहीं थम रहे हैं। मां का कहना है कि बेटा ठीकठाक था। यह सब कैसे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed