{"_id":"5a871d074f1c1b9f268ba71a","slug":"51518804231-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस न मिलने से होटल मिडवे का भवन सील नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस न मिलने से होटल मिडवे का भवन सील नहीं
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सीलिंग आदेश के बाद भी विकास प्राधिकरण शुक्रवार को होटल मिड-वे के भवन को सील नहीं कर सका। पुलिस की व्यवस्था न होने से टीम खाली हाथ लौट आई। हालांकि शहर के चार अवैध भवनों को सील कर दिया गया।
रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) के सचिव ने जेई पीसी श्रीवास्तव व सुनील त्यागी की टीम को शुक्रवार को पांच अवैध भवनों को सील करने के आदेश दिए गए।
टीम को मिड-वे होटल को भी सील करना था, लेकिन पुलिस फोर्स की व्यवस्था न होने के कारण टीम भवन को सील नहीं कर सकी।
इसके अलावा टीम ने इंदिरा नगर में शिव प्रताप चौधरी, आरबी सिंह, कल्लू का पुरवा में अजय कुमार व आजाद नगर में मो. जिब्राइल के भवनों को सील कर दिया।
आरडीए के जेई पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि चार अवैध भवनों को सील कर दिया गया है। पुलिस बल न मिलने के कारण होटल मिड-वे को सील नहीं किया जा सका है। जल्द ही फोर्स मिलने के बाद होटल के भवन को सील किया जाएगा।