फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत

Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत
ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा
विज्ञापन


लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर सेमरपहा गांव के निकट एक ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध के नाती ने पुलिस को तहरीर दी है।

सरेनी के पठकन का पुरवा गांव निवासी रामआसरे (70) साइकिल से अपने नाती संतोष को लेने लालगंज आ रहे थे। जैसे ही वह सेमरपहा गांव स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तभी फतेहपुर से लालगंज की ओर आ रहे ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी और वृद्ध को रौंद दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से वृद्ध को सीएचसी लाई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले तो वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


काफी मशक्कत करने के बाद शिनाख्त हो सकी। वृद्ध के नाती देशराज ने ट्रक नंबर का उल्लेख करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed