{"_id":"5c2bc6d2bdec22571e0f94cf","slug":"31546372818-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती के साथ गैंगरेप का प्रयास, विरोध में घर फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती के साथ गैंगरेप का प्रयास, विरोध में घर फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक घर में घुसकर दबंगों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
विरोध में उसका घर फूंक दिया और मारपीट की। इसमें पीड़िता के अलावा उसकी दादी, माता-पिता और भाभी घायल हुई। पीड़ित परिवार कार्रवाई के लिए थाने पहुंचा, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई।
शिकायत पर डीएम मोहनगंज थाने पहुंची और एसओ को फटकार लगाई और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। घायलों में भाभी, पिता व दादी को जिला अस्पताल अमेठी भेजा गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल कर रही है। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र एक गांव में कुछ लोगों ने एक घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवती के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। साथ ही घर के सदस्यों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विरोध करने पर घर को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने पहुंचकर आग काबू में कर लिया। हमले में पीड़िता, उसके माता-पिता, दादी व भाभी घायल हुई। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
जानकारी होने पर जिलाधिकारी अमेठी शकुंतला गौतम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को हालचाल लिया और अस्पताल भिजवाया। साथ ही एसओ को फटकार लगाई और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पवन कुमार, हरिश्चंद्र, फूलचंद्र, संजय, दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें पवन और हरिश्चंद्र को दबोच लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।