{"_id":"5af490eb4f1c1b390a8b9232","slug":"21525977323-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का ईनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का ईनामी बदमाश
Updated Fri, 11 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना पुलिस ने गुरुवार को 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को दबोचा है। पकड़ा गया अपराधी कई मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी न होने पर इनाम रखा गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि शिवगढ़ थानेदार लालचंद्र सरोज ने पुलिस टीम के साथ इनामी राकेश सिंह उर्फ जालिम सिंह को पकड़ा। वह शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव का रहने वाला है।
एसपी ने बताया कि राकेश दो साल से फरार चल रहा था। अपराधी के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट में हाजिर न होने पर इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।