{"_id":"5aad5c1b4f1c1ba2238b5c23","slug":"21521310747-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स की ओपीडी की मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एम्स की ओपीडी की मरम्मत का काम शुरू
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स की ओपीडी की मरम्मत का काम शुरू
रायबरेली। शहर से पांच किमी दूरदरियापुर में एम्स ओपीडी के भवन क ी मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इससे लोगों को उम्मीद बंधी है कि अब जल्द ही यहां लोगों का इलाज शुरू हो जाएगा।
बीते शुक्रवार को दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक व एडवाइजर प्रो. एके महापात्रा की अगुवाई में आई सात सदस्यीय टीम के जायजा लेने के बाद एम्स को जल्द शुरू कराने का काम तेज हो गया है। भवन के साथ ही अन्य जरूरी संसाधनों को भी निर्माण एजेंसी ने जुटाने का काम शुरू कर दिया है।
केंद्र में भाजपा की सरकार आने से पहले ही एम्स की ओपीडी को शुरू कराने का प्रयास किया गया था। इसके लिए अस्थायी भवन भी बनवाया गया था, लेकिन केंद्र में सत्ता के बदलने के बाद ओपीडी शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
भवन भी जर्जर हो गया था। यहां तक कि अंदर का सामान तक लोग उठा ले गए थे। अब एम्स की ओपीडी को शुरू करने की घोषणा के बाद कवायद तेज हो गई है।
बीते शुक्रवार को दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम भी एम्स की ओपीडी को शुरू कराने का मसौदा बनाने के लिए आई थी, जिसके बाद ओपीडी भवन के मरम्मत का काम शुरू हो गया है।
मरम्मत में लगे मजदूरों का कहना है कि अधिकारियों ने कहा है कि जल्द से ही काम पूरा कर लो। इसकी रिपोर्ट ऊपर भेजनी है।
हालांकि निर्माण एजेंसी का कोई भी कर्मचारी इस बारे में बात करने से बच रहा है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। यहां दिल्ली से ही निर्देश जारी हो रहे हैं।