फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रक की टक्कर से पलटी प्राइवेट बस, 24 मुसाफिर घायल

ट्रक की टक्कर से पलटी प्राइवेट बस, 24 मुसाफिर घायल

Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से पलटी प्राइवेट बस, 24 मुसाफिर घायल
ट्रक की टक्कर से बस पलटी, 24 यात्री घायल
विज्ञापन


सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को रायबरेली से सवारियां लेकर सलोन आ रही प्राइवेट मिनी बस को बगहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में बस में सवार 24 मुसाफिर घायल हो गए। इनमें से बस चालक समेत सात लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


शनिवार को एक प्राइवेट मिनी बस रायबरेली से सवारियां लेकर दोपहर करीब डेढ़ बजे सलोन आ रही थी। बस रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर ग्राम सभा बगहा स्थित पेट्रोलपंप के पास पहुंच ही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। वहीं ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मिनी बस पर सवार लगभग 24 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

इन लोगों ने मदद के लिए चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची यूपी-100 और कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में सलोन के उजेली दरसवां निवासी कल्पना, बाबू का पुरवा निवासी एवं क्लीनर ओम प्रकाश, सरपतही औना सदरा निवासी शिवमंगल, उमरी निवासी रंजीत, राजापुर निवासी रामतीरथ, अतरथरिया निवासी महेश, गउवा बाजार निवासी जगमोहन, नूरुद्दीनपुर की रहने वाली निर्मला देवी, खमरिया पूरे कुशल निवासी गुरुदीन, रग्घूपुर निवासी निम्मर, सलोन कस्बा निवासी इसरार, शफीकुन निशा, जुनैद, सलमान, प्रतापगढ़ निवासी बृजलाल, प्रतापगढ़ जिले के बिहार निवासी एवं बस चालक कलीम, सांगीपुर निवासी अकबाल, सांगीपुर के नरेंद्र कौर समेत 24 लोग घायल हुए।

हादसे के बाद सभी को पीएचसी सलोन पहुंचाया गया, जहां डॉ. रूपेश कुमार ने बस चालक कलीम, कल्पना, शफीकुन निशा, इसरार, राम तीरथ, शिवमंगल, बृजलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


घटना की जानकारी पर उपजिलाधिकारी श्रीराम सचान, सीओ शशिकांत यादव, तहसीलदार राजेश चौरसिया, नायब तहसीलदार पवन कुमार घायलों का हालचाल लेने पीएचसी सलोन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed