{"_id":"59f231d34f1c1b0d698b7a70","slug":"21509044691-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावां गांव के निकट वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावां गांव के निकट वारदात
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारदार हथियार से गला रेतकर श्रमिक की हत्या
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक श्रमिक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक नंदलाल लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कन्नावां गांव के निकट स्थित विशाखा सीमेंट चादर फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह खेतों में श्रमिक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की वजह आशनाई मान रही है। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल करके आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सूचना पर एएसपी, सीओ ने पहुंचकर वारदात की पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए।
बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग स्थित विशाखा सीमेंट चद्दर फैक्ट्री में नंदलाल (52) पुत्र जगदेव ग्राम कोटवा थाना सराय इनायत जनपद इलाहाबाद अपने छोटे भाई श्यामलाल के साथ मजदूरी करता था। फैक्ट्री के अंदर ही बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता भी था। रात में नंदलाल की फैक्ट्री के पीछे लखनऊ-रायबरेली रेलखंड के दाईं ओर कन्नावा गांव के निकट पानी के गड्ढे के पास धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई और फिर शव को घसीटते हुए खेतों के पास डाल दिया गया। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ निकले तो शव को देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मृतक के छोटे भाई ने बताया कि उसका भाई 2005 से इस फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था और वह भी 2011 से भाई के साथ यहीं पर आ गया था। मृतक की पत्नी सरला व उसका बेटा बृजेश गांव में ही रहते हैं। हत्या क्यों और कैसे हुई, इसकी उसको जानकारी नहीं है। हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों का मजमा लग गया और लोग दबी जुबान यह भी चर्चा कर रहे थे कि मृतक अक्सर गांव आया करता था और उसका गांव के ही एक घर में आना-जाना था। हत्या के तार गांव और फैक्ट्री दोनों जगह से जुड़े हुए हो सकते हैं। हत्या की सूचना पर एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ गोपीनाथ सोनी, फोरेंसिक टीम और थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के कमरे की गहन तलाशी व पड़ताल की और कई सारे सैंपल लिए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। प्रथम दृष्टया आशनाई का मामला लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच फैक्ट्री के अंदर और गांव दोनों जगह केंद्रित है। शीघ्र ही हत्या का खुलासा कर हत्या आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सुबह नंदलाल को जाना था इलाहाबाद
मृतक के छोटे भाई श्यामलाल के आंसू नहीं थम रहे थे। उसका कहना था कि उसके बेटे का अगले माह तिलक था। इसलिए बड़े भाई के साथ गुरुवार की सुबह इंटरसिटी ट्रेन से गांव जाना था। सुबह जब फैक्ट्री के अंदर उसका भाई नहीं दिखा तो वह उसे खोजने बाहर आया था। तभी फैक्ट्री के पीछे शव पड़े होने की सूचना पर वह भी वहां पहुंचा और अपने भाई की पहचान की। अब घर जाकर क्या कहेंगे कि नंदलाल कहां चला गया।