फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शहर की नहर कॉलोनी में फायरिंग, दहशत

शहर की नहर कॉलोनी में फायरिंग, दहशत

Mon, 11 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
शहर की नहर कॉलोनी में फायरिंग, दहशत
नहर कॉलोनी में फायरिंग, दहशत
विज्ञापन

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात हमलावरों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। युवक को दौड़ा लिया। जान बचाकर नहर कॉलोनी में घुसा तो असलहों से लैस हमलावरों ने फायरिंग की। गोली न लगने पर ईंटों से मार करके युवक को घायल कर दिया। इस घटना से नहर कॉलोनी में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वारदात के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस निवासी शिवांश सिंह किसी काम से नहर कॉलोनी आया था। इसी दौरान करीब एक दर्जन हमलावरों ने शिवांश सिंह पर हमला बोल दिया। युवक जान बचाने के लिए कैनाल रोड स्थित नहर कॉलोनी के अंदर घुस गया। इस पर हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। इस पर हमलावरों ने युवक को ईंटों से मार करके घायल कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। फायरिंग से दहशत फैल गई। कोतवाल अशोक त्रिपाठी का कहना है कि शिवाश सिंह पर जानलेवा हमला किया गया है। मौके से अनुज प्रताप सिंह निवासी पत्रकारपुरम को हिरासत में लिया गया है। बाकी अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed