{"_id":"6b01d57479b7b992d00ff8ee","slug":"mobile-suddenly-shut-down-while-checking-land-records-rs-26100-siphoned-from-account-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168908-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जमीन की फर्द देखते समय अचानक बंद हुआ मोबाइल, खाते से उड़े 26,100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जमीन की फर्द देखते समय अचानक बंद हुआ मोबाइल, खाते से उड़े 26,100 रुपये
Sat, 21 Nov 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
साइबर ठगों ने तकनीकी सेंधमारी का नया तरीका अपनाते हुए गांव पन्नीवाला मोटा निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 26,100 रुपये की नकदी उड़ा ली। ठगी की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब पीड़ित अपने फोन पर जमीन की फर्द देख रहा था और अचानक उसका मोबाइल अपने आप बंद हो गया। ओढ़ां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।
पुलि को दी शिकायत में गांव पन्नीवाला मोटा निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि बीते दिन वह अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन अपनी जमीन की फर्द (रिकॉर्ड) जांच रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका फोन अपने आप स्विच ऑफ हो गया। कुछ देर बाद जब उन्होंने मोबाइल दोबारा चालू किया और अपने बैंक बैलेंस की जांच की तो उनके खाते में से राशि निकाली जा चुकी थी। शातिर ठगों ने दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये उसके बैंक खाते से कुल 26,100 रुपये निकाल लिए थे।
ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना ओढ़ां पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन और मोबाइल डेटा की मदद से साइबर ठगों का सुराग लगाने में जुटी है।