{"_id":"5969122b4f1c1b1e0d8b4673","slug":"21500058155-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के 17 धंधेबाजों पर केस, 2330 क्विटंल लहन नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के 17 धंधेबाजों पर केस, 2330 क्विटंल लहन नष्ट
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब बनाने वाले 17 लोगों पर केस
रायबरेली। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को अवैध शराब बनाने वाले 17 लोगों पर केस दर्ज कराया। साथ ही भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए 2330 क्विंटल लहन नष्ट किया।
आबकारी निरीक्षक सदर पुष्पेंद्र मिश्रा, अभय प्रताप सिंह की टीम ने डीह थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा, मिल एरिया थाना क्षेत्र से सधई का पुरवा, भदोखर थाना क्षेत्र के गढ़ी मुतवल्ली, बिसनैन का पुरवा में छापा मारकर 135 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। 830 क्विंटल लहन नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि 12 शराब के धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया गया। आबकारी निरीक्षक महराजगंज कीर्ति प्रकाश पांडेय ने टीम के साथ क्षेत्र के सुखई का पुरवा में छापेमारी की गई। यहां पर शराब बनाने वाले पांच धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया। 85 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 1500 क्विंटल लहन नष्ट कराया।