{"_id":"5c042c53bdec2241427bbc32","slug":"201543777363-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के मनऊ का इंदारा मजरे अरखा गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई, जबकि दिव्यांग बेटा घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अरखा गांव निवासी अमरनाथ गुप्ता (32) अपनी मां रानीदेवी के साथ ऊंचाहार बाजार गया था। वह ट्राई साइकिल से था और उसकी मां रानी देवी (62) पैदल जा रही थी।
तभी लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गांव के निकट पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारने के बाद उसकी मां को रौंद दिया। इससे रानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही एसओ धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानेदार ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसओ ने की पीड़ित परिवार की मदद
एसओ धनंजय सिंह ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे घायल दिव्यांग को थाने की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया और इलाज के लिए आर्थिक मदद भी दी। साथ ही शव के अंतिम संस्कार के लिए भी मदद करने का आश्वासन दिया है।