फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कमान संभालने के बाद एसपी का पुलिस महकमे में फेरबदल

कमान संभालने के बाद एसपी का पुलिस महकमे में फेरबदल

Fri, 15 Feb 2019 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
कमान संभालने के बाद एसपी का पुलिस महकमे में फेरबदल
अतुल सदर कोतवाल और हरिशंकर बने गुरुबख्शगंज एसओ
विज्ञापन

रायबरेली। जिले की कमान संभालने के बाद बुधवार रात एसपी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस महकमे में पहला बड़ा फेरबदल किया। पुलिसिंग और चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए कई नए प्रयोग किए।

कई थानेदारों को इधर से उधर कर दिया। काम के प्रति लापरवाही बरत रहे शिवगढ़ इंस्पेक्टर को हटा दिया। उनके स्थान पर नए निरीक्षक की तैनाती की गई।

एसपी ने खीरों थाने के एसओ अतुल कुमार सिंह को सदर कोतवाल बनाया है। गुरुबख्शगंज एसओ विनोद कुमार सिंह लालगंज कोतवाल बनाए गए हैं। यूपी-100 प्रभारी हरिशंकर प्रजापति को गुरुबख्शगंज एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन


बछरावां इंस्पेक्टर मणिशंकर तिवारी को डलमऊ कोतवाल और सदर कोतवाली में तैनात निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी को शिवगढ़ का एसओ बनाया गया है। शिवगढ़ एसओ श्रीराम को हटाकर उन्हें यूपी-100 का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अब तक सदर कोतवाल रहे अशोक सिंह परिहार और डलमऊ कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र का गैर जनपद तबादला हो गया है। उनके स्थान पर नए इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं।

खीरों थाने में अब तक किसी नए प्रभारी की तैनाती नहीं की गई। एसपी का कहना है कि पुलिस महकमे में जल्द और फेरबदल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed