फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मकान ढहा, बाल-बाल बचा परिवार

मकान ढहा, बाल-बाल बचा परिवार

Sat, 28 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मकान ढहा, बाल-बाल बचा परिवार
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात एक मकान अचानक ढह गया। इससे घर में रखी गृहस्थी मलबे में दब गई, जबकि परिवार बाल-बाल बच गया। परिवारीजन कमरे में लेटे थे, लेकिन आवाज सुनकर वह बाहर निकल आए थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन



पूरे अभिमान सिंह मजरे बहुरवा गांव निवासी राकेश कुमार अपने बेटे रजनीश के साथ कमरे में लेटा था, जबकि अन्य परिवारीजन बाहर सो रहे थे।


गुरुवार देर रात मकान में आवाज आई। खतरा भांपकर आननफ ानन राकेश अपने पुत्र के साथ कमरे से बाहर निकल आया। इसके बाद पहले एक कमरा उसके बाद दूसरा कमरा ढह गया।
विज्ञापन



कमरे के अंदर रखे बर्तन, कपड़े, अनाज समेत अन्य सामान मलबे में दब गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर गांव वाले भी मौके पर पहुंचे।


तहसीलदार ज्ञानचंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया। राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगाई गई है। पीड़ित को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed