फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कच्ची दीवार भरभराकर ढही, मलबे में दबकर किसान की मौत

कच्ची दीवार भरभराकर ढही, मलबे में दबकर किसान की मौत

Fri, 09 Jun 2017 05:31 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
कच्ची दीवार भरभराकर ढही, मलबे में दबकर किसान की मौत
दीवार भरभराकर ढही, किसान की मौत
विज्ञापन

- देवपुरी गांव में दीवार पर रखे छप्पर को हटाते समय हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के देवपुरी गांव में बृहस्पतिवार सुबह कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई, जिससे मलबे में दबकर एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब किसान दीवार पर रखे छप्पर को हटा रहा था। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि छप्पर हटाते समय किसान ही अकेला था। राजस्व विभाग के अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश रहा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

देवपुरी गांव का रहने वाला रमेश कुमार (41) किसानी करता था। सुबह अपने घर में रखा छप्पर हटा रहा था। अचानक छप्पर हटाते वक्त दीवार भरभराकर ढह गई। इससे रमेश कुमार मलबे में दब गया। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक रमेश कुमार मौत हो चुकी थी। क्षेत्रीय विधायक रामनेरश रावत ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और पारिवारिक लाभ दिलाने की बात कही। वहीं राजस्व के किसी अधिकारी के गांव न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रामकुमारी के अलावा बेटे पवन कुमार (15), शिवम (10), बेटी सुधा (5) का छोड़ गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed