फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गणपति बप्पा मोरया... से गूंज उठे पंडाल

गणपति बप्पा मोरया... से गूंज उठे पंडाल

Fri, 14 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया... से गूंज उठे पंडाल
रायबरेली। गणपति बप्पा मोरया....जयकारों के साथ ही गणेश उत्सव प्रारंभ हो गया। गुरुवार को गणेश चतुर्थी पर जिले में जगह-जगह पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही पूजा अर्चना शुरू हो गई।
विज्ञापन



कई स्थानों पर शुक्रवार से पूजा शुरू होगी। इस दौरान जागरण और भजन कीर्तन होंगे। गणेश उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है।


छोटी बाजार में गणेश महोत्सव पर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह पंडाल में दिनेश कक्कड़ की अगुवाई में पूजा अर्चना की गई।


गणेश भगवान की प्राण प्रतिष्ठा और पूजा के बाद प्रिय मोदक का भोग लगाया गया। गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। प्रसाद वितरण हुआ। अभिषेक कक्कड़, घनश्याम साहू, अमित गुप्ता, साधना चौरसिया, पूजा, मानसी, खुशी, एकता, रिषि, सोनू ने भाग लिया।
विज्ञापन



नेहरू नगर में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। मोहल्ले के लोगों ने पूजा अर्चना की। विक्की चौरसिया, माला देवी, फूलमती, हेमलता मौजूद रही।


आयोजक विक्की चौरसिया ने बताया कि सुबह और शाम पूजा अर्चना और आरती होगी। मंसा देवी मंदिर में गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।


बृजेश सोनकर की अगुवाई में पूजा की गई। इंदिरा नगर में महेश प्रसाद श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रतिमा स्थापित की गई और पूजा की गई।


सिंधी गुरुद्वारा में आयोजक रिंकू खत्री, करन सावलानी, चिराग, मोहित, योगेश पंडाल ने विधिविधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed